पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला दिल्ली से अवैध शराब की सप्लाई करती है। दिल्ली की इस शराब को नेाएडा की एक महिला खरीदकर बेचती है। सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। नूरी समेत 5 शराब तस्करों को सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी पहचान मंजू बेगम, नूरी, सब्बीर, ओम और मोहित के रूप में हुई है। ये सभी हरौला के रहने वाले है। इस गिरोह के सदस्य बेहद ही शातिर किस्म के अवैध नशे के कारोबारी थे। शहर में जगह—जगह ठिकाना बना कर अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 1.50 लाख रुपये और 8 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।