पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम छिजारसी निवासी किशोर कुमार टिन्कू, सुनील उर्फ कासिम, रितिक और ईसान उर्फ राहुल शातिर मोबाइल चोर गैंग के सदस्य हैं। इनको फेज-3 थाना पुलिस ने मुखबिर के इनपुट पर सैक्टर 63 स्थित रॉयल इन्फील्ड तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ये बदमाश दो बाइक पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। एडीसीपी इलामारन ने बताया कि यह गैंग काफी समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था। सुनसान इलाको की रेकी कर अपने शिकार की तलाश में रहता था। पुलिस टीम को इनके पास से लूटे और चोरी किए गए 21 मोबाइल फोन, 4500 रुपये, चार चाकू, घटना में प्रयुक्त की जाने वाली दो बाइक बरामद की है।