
नोएडा। दिल्ली से नोएडा आ रही डीटीसी बस में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला के पर्स से चोरी कर रही तीन महिला चोरों को लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद महिलाआें से चोरी के रुपये बरामद हुए। हालांकि, पकड़े जाने के बाद भी घंटों तक आरोपी महिलाएं पुलिस को झांसे में लेने का प्रयास करती रहीं, लेकिन शहर में हो रहीं चोरी की वारदातों आैर महिलाआें के बयान बदलने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
भीड़भाड़ वाली बस में होती थीं सवार
पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर धौलाकुआं से नाेएडा आ रही बस में भीड़भाड़ देख तीनों महिला चोर सवार हो गईं। इनमें से एक अपने बगल की सीट पर बैठी बुजुर्ग महिला के पर्स से दस हजार रुपये चोरी कर रही थी। इसी दौरान उसकी यह हरकत साइड में खड़े युवक रिषि राज को दिखी। इस पर उसने शोर मचा दिया और महिला चोर का हाथ पकड़ लिया। बस रुकते ही उसकी दो अन्य साथी बस से उतरने लगीं लेकिन शक होने पर लोगों ने उन्हें भी पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पीसीआर ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों दिल्ली के रघुवीर नगर की झुग्गियों में रहती हैं। इनके नाम माला, कलिका और जान्वी हैं। तीनों दिल्ली से चलने वाली भीड़ वाली बसों में सवार होकर चोरी करती हैं। खासतौर पर ये महिलाओं और भीड़ में फंसे युवकों को धक्का देकर पर्स या अन्य कोई सामान चुरा लेती हैं।
बातों में फंसने पर उगली सच्चार्इ
तीनों महिलाएं बहुत ही शातिर किस्म की चोर हैं। इसका पता उनके इस अंदाज से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने पकड़े जाने पर भी घंटों तक पुलिस को झांसा दिया। हालांकि, पुलिस की बातों में फंसने पर उन्होंने अपनी सच्चार्इ उगली। महिलाआें ने पहले पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे को नहीं जानती हैं। वे दिल्ली से काम की तलाश में पहली बार ही नोएडा आई हैं। जब पुलिस के सवालों में उलझ गईं तब चोरी में शामिल होने की बात को उन्होंने स्वीकार कर लिया।
ऐसे करती हैं चोरियां
आपको बता दें कि नोएडा में इससे पहले भी बस से लेकर शेयरिंग आॅटो में महिला गैंग द्वारा चोरी की बात सामने आ चुकी हैं। ये महिलाएं अपने बगल में बैठी महिलाआें को ही शिकार बनाती हैं। पुलिस के अनुसार, ये महिला चोर हमेश्ाा तीन से चार के ग्रुप में रहती हैं। जहां काफी भीड़ रहती हैं, वहीं पर किसी के पर्स को निशाना बनाती हैं। सर्दियों में ये काफी कपड़े व शॉल लेकर बस या मेट्रो में चलती हैं। भीड़ में एक महिला किसी को धक्का देने या अन्य तरीके से उसका पर्स या अन्य सामान चुरा लेती है। इसके तुरंत बाद वह उसे दूसरी महिला को पकड़ा देती है, ताकि पहली वाली पकड़ी भी गई तो कोई सामान बरामद नहीं हो सके। वहीं अब तक ये महिला चोर दर्जनों ऐसी वारदात को अंजाम दे चुकी हैं।
Updated on:
30 Nov 2017 11:14 am
Published on:
30 Nov 2017 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
