आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद या इससे सटे हुए इलाकों में ये कैब सर्विसेज लोगों के आवागमन का मुख्य साधन हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा इस हड़ताल में मुंबई, पुणे, बैंगलुरू और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के कैब ड्राइवर भी शामिल होंगे। यह हड़ताल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ट्रांसपोर्ट इकाई के अध्यक्ष संजय नाइक की अपील पर की जा रही है। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ट्रांसपोर्ट विंग के अध्यक्ष संजय नाइक का कहना है कि इस हड़ताल में देश भर के लगभग 60,000 कैब ड्राइवर शामिल हैं।