29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हारेगा कोरोना: सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जमा करने होंगे ये दस्तावेज

नोएडा के दो NGO ने संयुक्त रूप से अनूठी पहल की शुरुआत की। फिलहाल 50 Oxygen Concentrator मंगाए गए हैं। संगठनों से संपर्क करने के लिए ईमेल भेजना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 May 2021, 11:02 AM IST

corona.jpeg

नोएडा। भारत कोरोना वायरस (coronavirus) की दूसरी लहर ने हजारों लोगों की जान ले ली। वहीं यूपी में तेजी से बढ़ते इस संक्रमण ने तबाही मचाई हुई है। समय पर इलाज (covid treatment) न मिलने के कारण लोग दम तोड़ रहे हैं। हालांकि सरकार के तमाम प्रयासों व कोरोना कर्फ्यू के कारण अब स्थिति कुछ नियंत्रण में नजर आ रही है। इस बीच अब कई ऐसे भी लोग हैं जो कोरोना मरीजों (corona patients) की मदद को आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में नोएडा के दो एनजीओ (ngo) ने लोगों की मदद करने के लिए बड़ी पहल की है। जिसके चलते वह होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे कोरोना मरीजों को मात्र एक रुपये में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर (oxygen concentrator) उपलब्ध करवाएंगे।

यह भी पढ़ें: 2500 रुपये सिक्योरिटी जमा कर घर ले जाएं ऑक्सीजन सिलेंडर, बस दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

दरअसल, चैलेंजर्स ग्रुप और वॉइस ऑफ स्लम एनजीओ ने एकजुट होकर इस अनूठी पहल की शुरुआत की है। इसके लिए दोनों संगठनों ने बीते दिन नोएडा के सेक्टर-44 कार्यालय में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। वॉइस ऑफ स्लम के संस्थापक देव प्रताप के मुताबिक उनका मकसद कोरोना से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों को एक रुपये में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराना है। फिलहाल 50 कंसन्ट्रेटर मंगाए गए हैं। विदेश से और कई कंसन्ट्रेटर ऑर्डर किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में कोरोना मरीजों के लिए ऑटो एंबुलेंस की सुविधा शुरू, 24 घंटे फ्री सेवा के लिए ये हैं हेल्पलाइन नंबर

एक ईमेल से कर सकते हैं संपर्क

चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद लोग कंसन्ट्रेटर के लिए संस्था की मेल आईडी challengersgroupofficial@gmail.com और info@voiceofslum.org के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं। उन्हें मरीज का आधारकार्ड, ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल रिपोर्ट, चिकित्सक का पर्चा, कोरोना रिपोर्ट, परिवार से किसी सदस्य का पहचान पत्र और मोबाइल नंबर प्रमाण के तौर मेल में प्रेषित करना होगा। इन सभी दस्तावेजों के पुष्टिकरण के बाद उपकरण को 10 से 15 दिनों के तक उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें सिर्फ एक रुपया देना होगा।