8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विरोध से बचने के लिए आज दिखाई जाएगी पद्मावत, इन सिनेमाघरों में होगी स्क्रीनिंग

विरोध और बवाल से बचने के लिए नोएडा में पद्मावत का आज स्क्रिनिंग होने जा रही है।

2 min read
Google source verification
padmavat screning in noida

नोएडा। देशभर में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध और बवाल जारी है। वहीं, इससे बचने के लिए नोएडा के सभी बड़े सिनेमाघरों में रिलीज से एक दिन पहले यानी बुधवार को पद्मावत की स्क्रीनिंग होने जा रही है। स्क्रीनिंग के दौरान कोई बवाल या विरोध न हो इसके लिए सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पद्मावत की यह स्क्रीनिंग अलग-अलग सिनेमाघरों में शाम के साढ़े पांच बजे से 6 के बीच होगी।

चार जगहों पर होगी स्क्रीनिंग

जानकारी के मुताबिक, जिन मॉल के अंतर्गत पद्मावत की स्क्रीनिंग होगी, उनमें स्पाइस मॉल- सेक्टर 25, लॉजिक्स मॉल- सेक्टर 32, जीआईपी- सेक्टर 18 और डीएलएफ- सेक्टर 18 शामिल है। वहीं, सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी अरुण सिंह ने बताया कि स्क्रिनिंग के दौरान कोई बवाल या विरोध न हो उसके लिए मॉल और सिनेमघरों के बाह पीएसी और पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि मॉल के अंदर-बाहर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैनेजमेंट से अच्छी तरह चेकिंग करने की अपील की गई है।

पद्मावत के विरोध में पुलिस से नोकझोंक

इधर, जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-24 पर पदमावत फिल्म के विरोध में करणी सेना सहित कई संघटनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमकर बवाल काटा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच थोड़ी बहुत नोकझोंक भी हुई। करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर फिल्म किसी भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो हम आगजनी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जो सुप्रीम कोर्ट पद्मावती फिल्म को महज 16 घंटे में रिलीज करने का आदेश पारित करती है, वही कोर्ट राम मंदिर जैसे मुद्दे को काफी सालों से लटकाए हुए है। उनका कहना था कि जनपद हापुड़ व उसके आसपास के जनपदों में अगर किसी भी जगह पद्मावत को रिलीज किया गया तो हम लोग वहां पहुंचकर उस क्षेत्र में आग लगा देंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार व सुप्रीम कोर्ट की होगी। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।