मायावती ने साधा चंद्रशेखर पर निशाना
आपको बता दे कि जेल से निकलने के बाद भीम आर्मी संस्थापक रावण ने बसपा सुप्रीमो मायावती को 'बुआ' कहा था। इस पर अब मायवती की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर निशाना साधा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोग मुझसे रिश्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बसपा मुखिया ने दो टूक कहा कि उनका किसी के साथ भाई-बहन या बुआ-भतीजे का रिश्ता नहीं है। सहारनपुर हिंसा में आरोपी चंद्रशेखर मुझसे रिश्ता दिखा रहा है, जबकि मेरा सिर्फ गरीबों से रिश्ता है। ऐसे किसी व्यक्ति से मेरा रिश्ता नहीं है, जो समाज में ऐसा काम करते हैं।