हर महीने महिलाओं व युवतियों को इस परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को अधिक परेशानी होती है तो कुछ को कम। वहीं पीरियड्स आने के कुछ दिनों पहले ही महिलाओं में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जैसे मूड स्विंग्स, ये लक्षण हर महिला में लगभग देखने को ही मिलता है। कुछ महिलाओं को पीठ दर्द, पेट दर्द, चेहरे पर पिंपल्स, कम या अधिक भूख लगना, थकान महसूस होना आदि लक्षण भी दिखाई देते हैं।