दिल्ली के संगम विहार निवासी प्रेम कुमार कलेक्शन का काम करने वाली निजी कंपनी में काम करते हैं। दो जून की सुबह वह अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ दिल्ली से नोएडा में कैश कलेक्शन के लिए आए थे।डीएलएफ मॉल, सेक्टर 18,लॉजिक्श मॉल में कई शोरूम से कैश कलेक्ट करने के बाद वह लोग बाइक से दिल्ली के लिए चले थे।दोपहर के समय कोतवाली सेक्टर- 39 क्षेत्र के शहादरा ड्रेन के पास वैगनआर कार सवार दो बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बाइक से पीछे से आए दो बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट प्रेम कुमार से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझपाता बदमाश बैग लूटकर फरार हो गये।