नोएडा। दरोगा के बेटे को दोस्तों संग जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। इतना ही नहीं, इसके चलते सभी को जेल की हवा भी खानी पड़ी। दरअसल, प्रशासन द्वारा गौतमबुद्ध नगर जिले में आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। बावजूद इसके दिल्ली पुलिस में तैनात दरोगा का बेटा शुक्रवार रात एलिवेटेड रोड पर अपने दोस्तों संग जन्मदिन मनाने पहुंचा। जहां उन्होंने जमकर उत्पात मचाया।