आरोपियों से ये हुआ बरामद
एसटीएफ ने पकड़े गए अभियुक्तों के ठिकाने से 23 मोबाइल फोन, 3 लैंडलाइन फोन, 3 डायरी, 270 गाइडेंस प्वाइंट कम्पनी के इन्फॉर्मेशन फॉर्म, 1280 नीट के माध्यम से सम्मिलित मेडिकल परीक्षा के अभ्यर्थियों की सूची, 1 आगन्तुक रजिस्टर, 3 मोहरे, 2 फर्जी आधार कार्ड, एमसीआई के नाम से 2 फॉर्म, गवर्नमेंट नॉमिनी कोटे के फॉर्म, ओएमआर शीट, 4 बैंक ड्राफ्ट, 30 हजार की नकदी, 5 आइडिया सिम पैक और हाथ से लिखी एक प्रश्नोत्तरी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस गिरोह ने अब तक करोड़ों की ठगी की है।