27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ बेरोजगार लोगों को अपना शिकार बनाता था यह गैंग, एेसे एकत्र कर लेता था उनकी जानकारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया यह सामान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 2:40 PM IST

news

सिर्फ बेरोजगार लोगों को अपना शिकार बनाता था यह गैंग, एेसे एकत्र कर लेता था उनकी जानकारी

नोएडा।हार्इटेक शहर नोएडा में एक बार फिर ठगी का एेसा धंधा सामने आया है।जिस का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।यह गैंग सिर्फ बेरोजगारों को अपना शिकार बनाता था।गैंग के सदस्य उनका डाटा चोरी कर उन्हें फोन पर नौकरी लगवाने का झांसा देते थे।जिसके बाद ठगी कर आरोपी अपना फोन बंद कर देते थे।एक्सप्रेस वे पुलिस ने एेसे ही फर्जी काॅल सेंटर पर छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल, 02 लैपटॉप, 07 वायरलेस फोन, 03 रजिस्टर कॉलिंग डेटा, 15 नए सिम कार्ड, ई-स्टाम्प लैटर पैड, ब्राउजर, विजिटिंग कार्ड व बेरोजगार युवकों का डाटा बरामद किया है। ये आरोपी हज़ारों की संख्या में लोगों के साथ ठगी कर चुके है।

यह भी पढ़ें-पुलिस कस्टडी में दिव्यांग ने खार्इ एेसी चीज, पलक झपकते ही हो गर्इ मौत

एेसे बनाते थे बेरोजगाराें को अपना शिकार

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपी अक्षय त्रिपाठी, सन्दीप, अंकित, तनुज कुमार, सूरज कुमार, दीपक और कुणाल कोहली है।जिन्हे साइबर क्राइम सेल और नोएडा की एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने के आरोप गिरफ्तार किया है।इनका एक साथी फरार चल रहा है, जिसका नाम सुमित कुमार है । जिसको लेकर पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये बड़े ही शातिर ठग है । जो बेरोजगार लोगों को नौकरी देने के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में पैसे लेना व फ़र्ज़ी कागजात तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करते थे।आरोपी पुलिस से बचने के लिए फर्जी आईडी के सिम से कालिंग करकर बेरोजगार व्यक्तियों को नौकरी का झांसा देकर उनसे सेवा शुल्क के नाम पर विभिन्न खातों में रुपया जमा करवाते थे।इसके बाद फोन कर दूसरे बेरोजगार को अपना शिकार बनाने में जुट जाते थे।

यह भी पढ़ें-पर्व से पहले ही नकली पनीर आैर खोया की बड़ी खेप पर खाद्य विभाग ने मारा छापा, देखकर उड़ गये होश

यहां से चोरी करते थे बेरोजगारों का डाटा

एसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे नौकरी लगाने वाली विभिन्न साइटों से बेरोजगार युवकों का डाटा हासिल करते है।इसके बाद उन्हें फोन करते थे।आैर नामी कंपनियों में नौकरी लगाने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूल लेते हैं। ठगी के मामले में अब तक साइबर सेल और नोएडा पुलिस ने मिलकर एक महीने के अंदर दर्जनों भर फ़र्ज़ी कॉल सेंटर पर छापा मारकर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। इनके कई बैंक खातों का पुलिस को पता चला।