एसपी सिटी ने बताया की साहिल की गिरफ्तारी के बाद उससे सूचना मिली कि बुधवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर सुमीत खारी को मारने के उद्देश्य से असलहे से लैस होकर दोनों शूटर फिर से आये हैं। पुलिस ने बदमाशों को फेज दाे स्थित मदरसन कंपनी के पास घेराबंदी कर पकडऩे का प्रयास किया, तो बदमाशो ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। जिनकों उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाईकिल,एक32बोर पिस्टल,एक तमंचा और कुछ जिन्दा व खोका कारतूस बरामद किये हैं।