2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में बढ़ा बवाल, पुलिस पर पथराव, 50 लोग हुए गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर-123 में डंपिंग ग्राउन्ड के विरोध में पथराव, पुलिस ने भी भाजी लाठियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 5 Jun 2018, 11:28 AM IST

noida protest

नोएडा में बढ़ा बवाल, पुलिस पर पथराव, 50 लोग हुए गिरफ्तार

नोएडा। एनजीटी के आदेश पर नोएडा के सेक्टर-123 में बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड का स्थानीय निवासी और कुछ राजनीतिक दल महीनों से विरोध कर रहे हैं, लेकिन सोमवार को यह विरोध हिंसक हो गया। स्थानीय लोगों ने डंपिंग ग्राउंड बनाने का विरोध शुरू कर दिया और जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भाजकर लोगों को तितर-बितर किया और लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब पुलिस लाठीचार्ज से इंकार कर रही है।

दरअसल नोएडा के सैक्टर 123 में 9 हजार स्क्वॉयर मीटर जमीन में 5 मीटर गहरा गड्ढा खोदकर कूड़े के निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। प्राधिकरण के ओएसडी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एनजीटी ने सेक्टर-54 में कूड़ा डालने पर रोक लगा दी है। एनजीटी ने सेक्टर-123 में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउन्ड में ही कूड़ा डालने और 10 दिनों के भीतर सेक्टर-54 में डाले गए कूड़े को भी हटाने का आदेश दिया है। सोमवार को भी पुलिस बल की तैनाती के बीच निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तभी वहां 400-500 लोग पंहुच गए और कार्य को रोकने की कोशिश करने लगे। जब पुलिस वालों ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो वे पत्थरबाजी करने लगे। वहीं इसमें कई लोगों को चोटें आने की खबर है। लेकिन अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं।

इसके साथ ही राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-123 में बनाया जा रहा डंपिंग ग्राउंड जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होगा। उसे इस तरह बनाया जा रहा है कि बाहर से कूड़ा दिखाई भी नहीं देगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि डंपिंग ग्राउंड यहां नहीं बनाया जाए। इन्हीं में से कुछ लोगों ने उकसावे में आकर पथराव किया है।

मामले को लेकर पुलिस का कहना है एनटीजी के आदेश पर ही डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों ने एकजुट हो कर कार्य बाधित करने का प्रयास किया औऱ जब पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास की तब भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहां पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से इंकार किया है।