नोएडा। देशभर में कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन लगाया गया है। जिसका पालन कराने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं कई शहरों में पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो चुके हैं। उधर, अब नोएडा पुलिस को दूध के साथ च्यवनप्राश खाने की सलाह दी गई है। जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे और वह संक्रमण की चपेट में न आएं।