डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिये गुरुवार को लॉकडाउन के दौरान पूरे मेरठ को पूरी तरह बन्द रखने का फैसला किया गया है। सुबह छह से रात 10 बजे तक मात्र 4 घंटे दूध और दवाई की दुकानों के अलावा कुछ भी खुलने नहीं दिया गया। अस्थाई मंडी खुलने का समय भी गुरुवार को शाम सात के स्थान पर रात दस बजे किया गया है। पेट्रोल पंप, रसोई गैस, बैंक और सरकारी विभागों की आवश्यक सेवाएं जारी हैं। वहीं, गुरुवार की सुबह से सड़कों पर जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों के तेवर सख्त नजर आए। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती की गई और उन्हें वापस लौटाया गया। अफसरों ने समय-समय पर विभिन्न स्थानों का दौरा किया।