29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों पर पुलिस का शिकंजा, उठाया सख्त कदम

नोएडा और ग्रेनो के सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने इलाकों में रहने वाले विदेशी नागरिकों की जांच करें। देखें कि कहीं कोई विदेशी नागरिक अवैध तरीके से तो नहीं रह रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 15 Jul 2022, 10:25 AM IST

police_will_run_campaign_against_foreign_nationals_living_illegally_in_noida.jpg

,,

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब पुलिस विदेश नागरिकों की जांच के लिए सर्च अभियान चलाएगी। जिसके तहत इन नागरिकों के पास मौजूद पासपोर्ट और वीजा की जांच की जाएगी। अभियान ने तहत अगर कोई नागरिक बिना वीजा के रहते मिल गया, या फिर वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रह रहा होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे डिपोर्ट किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में जिले में करीब 2200 विदेशी नागरिक रह रहे हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा नाइजीरियन नागरिकों की संख्या है, जबकि दूसरे नंबर पर चीनी नागरिक रह रहे हैं। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े - दिन दहाड़े नमाज पढ़ने गए बुजुर्ग पर बदमाशों ने तड़ातड़ बरसाईं गोलियां, मौत

सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश जारी

इस मामले में अपर आयुक्त कानून और व्यवस्था लव कुमार का कहना है कि हाल ही में कार्रवाई करते हुए जिले में अवैध रूप से रह रहे 26 चीनी नागरिकों को पकड़ा गया है। हालांकि इससे पहले भी कई नाइजीरियन गिरफ्तार किए गए हैं, जो अवैध रूप से रह रहे हैं और साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। ये सब वारदात को देखते हुए ही नोएडा और ग्रेनो के सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने इलाकों में रहने वाले विदेशी नागरिकों की जांच करें। देखें कि कहीं कोई विदेशी नागरिक अवैध तरीके से तो नहीं रह रहा।

यह भी पढ़े - अब 12th के बाद NO टेंशन, इन कोर्सेज में लीजिए एडमिशन नौकरी की पक्की गारंटी

मकान मालिकों को भी दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि थानों के अलावा उन लोगों को भी निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने अपने मकान किराए पर दे रखे हैं। जिसमें कहा गया है कि यदि उन्होंने किसी विदेशी नागरिक को किराए पर कमरा दे रखा है तो सभी जरूरी कागजात अवश्य फिल करवाएं और इस फार्म को संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध कराने के साथ ही उनका सत्यापन भी कराएं। अन्यथा मकान मालिकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चीनी नागरिक सुफाई और उसके साथियों का पर्दाफाश होने के बाद एसटीएफ और केंद्रीय एजेंसियों की जांच जारी है। अनुमान है कि ये लोग यहां के लोगों का डाटा चीन भेज रहे हैं।