सैमसंग की उत्पादन क्षमता होगी दोगुनी
सैमसंग कंपनी ने सेक्टर-81 में उद्घाटन होने वाली यूनिट में 4915 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी के इस प्लांट में स्मार्टफोन, रेफ्रिजरेटर और फ्लैट पैनल टेलीविजन बनाए जाएंगे। कंपनी ने यह विस्तार पहले से संचालित यूनिट के नजदीक अतिरिक्त 35 एकड़ जमीन पर किया है, जिसके जरिए रेफ्रिजरेटर और मोबाइल फोन की निर्माण क्षमता दोगुनी करने की योजना है। जिसमें नोएडा प्लांट में मोबाइल उत्पादन की क्षमता छह करोड़ यूनिट से बढ़ाकर 12 करोड़ करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। रेफ्रिजरेटर निर्माण की क्षमता भी कंपनी बढ़ाएगी। इस यूनिट में हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।