नोएडा। देश की राजधानी दिल्ली में 11 लोगों की खौफनाक मौत ने हर किसी को सन्न कर दिया है। एक साथ परिवार के सभी सदस्यों की ये मौत आत्महत्या है या साजिश के तहत की गई हत्या अभी ये गुत्थी उलझी हुई है। इस घटना में 15 साल के बच्चे से लेकर 75 साल की बुजुर्ग तक की मौत हो गई है। लेकिन इस घटना के बाद लोगों की जुबान पर जहां कई सवाल हैं, वहीं सभी इस बात को लेकर हाैरान है कि कुछ दिन पहले ही नोएडा में प्रियंका की धूम-धाम से सगाई हुई थी और सभी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। लेकिन अचानक प्रियंका समेत घर के सभी सदस्यों ने ये कदम क्यों उठाया।