
नोएडा. सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भी अब अंतरा योजना के तहत अस्थाई रूप से परिवार नियोजन के लिए इंजेक्शन की सुविधा शुरू कर दी है। दो बच्चों में उम्र का अंतर बनाए रखने व बच्चे में देरी करने के लिए महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकती है। इसके तहत हर तीन महीने पर इंजेक्शन लगाया जा सकेगा।
अभी तक यह योजना प्रदेश के केवल 25 जिलों में चल रही थी। गुरुवार से अन्य 50 जिलों में भी शुरू कर दी गई है। इनमें अब गौतमबुधनगर भी शामिल हो गया है। अस्थाई तौर पर परिवार नियोजन के लिए कॉपर्टी आदि जैसे इंतजामों का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं अब इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। प्राइवेट अस्पतालों में जहां यह इजेक्शन 1000 रुपये से भी ज्यादा में लगाया जाता है। वहीं जिला अस्पताल में इसकी निशुल्क सुविधा मिलेगी। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने गुरुवार को जिला अस्पताल में अंतरा योजना का उद्घाटन किेया। उन्होंने बताया कि छाया गोली आधुनिक गर्भ निरोधक है। साथ ही अंतरा इंजेक्शन भी।
यह भी पढ़ें: देखें वीडियो-जिम ट्रेनर गोलीकांड में बड़ा खुलासा
पहले जो गोलियां दी जाती थीं, उनका लगातार सेवन करना पड़ता था। छाया गोली का प्रभाव एक सप्ताह तक रहता है। अंतरा इंजेक्शन को तीन माह में एक बार लगता है। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन का प्रभाव तीन महीनों तक रहता है। कोई महिला तीन महीने बाद गर्भ धारण करना चाहती है तो उसे इसकी दूसरी खुराक लेने की जरूरत नहीं है। दवाओं का किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है। अंतरा इंजेक्शन व छाया टेबलेट पूरी तरह से सुरक्षित गर्भ निरोधक उपाय हैं। यह दोनों गर्भ निरोधक दंपतियों की बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेंगे, जिससे महिलाओं को उनकी गर्भधारण योजना में मद्द मिलेगी। महिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ नर्सों को इसका प्रशिक्षण दिया गया है।
Updated on:
16 Feb 2018 12:27 pm
Published on:
16 Feb 2018 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
