1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस बात पर बसपा ने नहीं खोले अपने पत्ते, उस पर आरएलडी ने कर दिया बड़ा खुलासा

नूरपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस पर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 May 2018, 6:54 PM IST

jayant

जिस बात पर बसपा ने नहीं खोले अपने पत्ते, उस पर आरएलडी ने कर दिया बड़ा खुलासा

बिजनौर। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में भाजपा की शानदार जीत के बाद विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होने की ठानी। हालांकि कई बार गठबंधन हुआ और टूटा भी। वहीं कई पार्टियों ने एक साथ आने से भी इंकार कर दिया। वहीं अब प्रदेश की दो सीट कैराना और नूरपुर में उपचुनाव को लेकर भी गठबंधन कर भाजपा को शिकस्त देने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : चुनाव से ठीक पहले जयंत चौधरी ने नूरपुर में दिया ये बड़ा बयान, भाजपा में मचा हड़कंप

एक तरफ नूरपुर में भाजपा ने मृतक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनि सिंह को मैदान में उतारा है तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने गठबंधन कर नईमूल हसन को उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से चर्चा हैं कि नईमूल को कांग्रेस समेत बसपा का भी समर्थन मिलेगा। हालांकि बसपा की ओर से अभी तक भी इस तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन रविवार को नूरपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

यह भी पढ़ें : कैराना चुनाव से पहले पुलिस ने राजनीतिक पार्टियों की उम्मीदों पर फेरा पानी, कर दिया ये बड़ा कांड

दरअसल, जयंत ने गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं बल्कि महागठबंधन है और इसी तरह एक बार पहले भी फूलपुर और गोरखपुर की सीट पर बीजेपी को शिकस्त दी गई। अबकी बार फिर से यह महा गठबंधन दोनों सीट पर अपना कब्जा करेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को सपा, आरएलडी, कांग्रेस व बसपा सहित अन्य दलों का समर्थन हासिल है और यह महागठबंधन है।

यह भी पढ़ें : इस दिन देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 200 साल तक भी नहीं होंगे गड्ढे

इस दौरान जयंत ने जमकर भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि इस सरकार में लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है। वर्तमान में किसानों को समय पर न तो गन्ने का भुगतान किया जा रहा है, न ही किसानों का सही ढंग से कर्ज ही माफ किया गया है। वहीं इस उपचुनाव में मतदाता बीजेपी के झूठे वादे करने पर सबक सिखाने का काम करेंगे।