अस्पताल में देवेंद्र दास शर्मा की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। एक्सप्रेस वे कोतवाली को दुर्घटना की जानकारी नहीं थी। उनका कहना था उनके क्षेत्र में कोई दुर्घटना नहीं हुई है। जबकि मौके पर पहुंची 39 थाना पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया,लेकिन उनका कहना था की दुर्घटना एक्सप्रेस वे थाने सीमा में हुई है। डाक्टरों के मुताबिक सुनीता शर्मा के हाथ और सिर में गंभीर चोटें हैं। काफी देर बाद बड़े अफसरों के दखल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक इस बात की जांच की जा रही है कि ट्रक वहां किन परिस्थितियों में खड़ा था और कार कैसे उसके भीतर घुसी। पुलिस अब ट्रक चालक की तलाश कर रही है।