नोएडा. बिग बॉस सीजन 12 इस बार बहुत खास होने जा रहा है। सीजन 12 में जहां बिग बॉस के घर में 6 सेलेब्रिटीज जोड़ी होंगी। वहीं, इस बार 7 कॉमन मौन जोड़ियों को भी चुना गया है। कॉमन मौन जोड़ियों में नोएडा के रहने वाले राेबिन गुर्जर और उनकी मां का चयन किया गया है। रोबिन गुर्जर ने बिग बॉस में चुने जाने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। दरअसल, राेबिन का सेलेक्शन जून के आखिरी हफ्ते में हो गया था। लेकिन सभी राउंड्स क्लीयर करने के बाद अब उन्होंने इसकी घोषणा की है। अब वह सीधे बिग बॉस सीजन 12 के शो में नजर आएंगे। इस खबर के बाद जब हमने उनके फेसबुक पेज पर विजिट की तो उनके कई दिचस्प फोटो मिले, जिसमें वह अनाथालय में वृद्ध मिहिलाओं और बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।