31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida: ट्विन टावर गिराने को लेकर रूट डायर्वजन जारी, जान लें प्लान

नोएडा में स्थित ट्विन टावर को 28 अगस्त यानी रविवार को अपराह्न 2:30 बजे उड़ा दिया जाएगा। जिसे लेकर बुधवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 26 Aug 2022, 10:42 AM IST

route_diversion_continues_for_demolition_of_twin_towers.jpg

नोएडा के सेक्टर-93 में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अगस्त को ध्वस्तीकरण को लेकर बुधवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। जिसमें मुख्य बातें बताई गई हैं जिसके तहत सुबह 7 बजे सेक्टर-93 का एल्डिको चौराहा, रतिराम चोराहा, रतिराम चौराहा, श्रमिक कुंज चौराहा पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिससे सेक्टर-108 से एल्डिको सेक्टर-93 की तरफ आने वाले वाहनों पर पाबंदी रहेगी। जबकि सेक्टर-105 से एल्डिको सेक्टर-93 को आने वाला ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन और डिवाइडर सर्विस लेन भी बंद कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े - नशे के खिलाफ CM योगी की सख्ती, 23 दिन में 12 अपराधी पकड़े गए

अन्य रास्तों का बना प्लान

आपको बता दें कि 26 से 31 अगस्त तक ट्विन टावर के आसपास एहतियात के तौर पर किसी भी निजी संस्था द्वारा ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। वहीं एटीएस सोसायटी तिराहा और गेझा फल मंडी को बंद रखा जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर परी चौक की तरफ से आना वाला ट्रैफिक जेपी से पहले सेक्टर-152 के पास जो एफओबी हैए वहां के कट से सर्विस लेन पर उतारा जाएगा, जो सर्विस लेन से पुश्ता रोड होते हुए महामाया पर निकलेगा। वहीं महामाया से आने वाले वाहनों को सेक्टर-71 अंडरपास होकर जाना होगा। तरह और भी रास्तों का प्लान बनाया गया है।

यह भी पढ़े - बांके बिहारी हादसाः अलीगढ़ मंडलायुक्त ने किया मंदिर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इस दिन होगा ध्वस्तीकरण

गौरतलब है कि नोएडा में स्थित ट्विन टावर को 28 अगस्त यानी रविवार को अपराह्न 2:30 बजे उड़ा दिया जाएगा। इसके लिए टावर में करीब 3700 किलो बारूद फिट किया गया है। करीब छह माह की लंबी प्रक्रिया का अंत अब होने जा रहा है। ट्विन टावर इमारत मलबे के ढेर में बदल जाएगी। इस बिल्डिंग को गिराए जाने को लेकर सबसे महत्वूपर्ण पहलू यह है कि इसके बगल में कई इमारतें हैं। ट्विन टावर के पास एमराल्ड कोर्ट में तीन और एटीएस ग्रीन्स विलेज में चार बिल्डिंग स्थित हैं, जो इसकी जद में आ सकती हैं। इन भवनों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी ब्लास्टिंग टीम के पास है।