scriptNoida: पति ने पत्नी को 50 हजार में सैलून कर्मचारी को बेचा, आरोपी पहुंच गया महिला के घर | saloon director husband takes wife's deal to 50 thousand rupees | Patrika News

Noida: पति ने पत्नी को 50 हजार में सैलून कर्मचारी को बेचा, आरोपी पहुंच गया महिला के घर

locationनोएडाPublished: Jul 13, 2019 03:14:19 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Noida से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने
विवाद के बाद पति ने पत्नी का 50 हजार रुपये में कर दिया सौदा
सौदा करने वाला शख्स पहुंच गया घर और करने लगा जबरदस्ती

demo pic

पति ने पत्नी को 50 हजार में सैलून कर्मचारी को बेचा, आरोपी पहुंच गया महिला के घर

नोएडा। अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वादा उस वक्त चूर-चूर हो गया जब पति ( husband ) ने पत्नी ( wife ) को 50 हजार में किसी दूसरे शख्स को बेच दिया। लेकिन महिला को इस बात का पता तब चला जब सौदा करने वाला शख्स महिला के घर पहुंचे कर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। महिला के मुताबिक आरोपी शख्स मे उसकेसाथ मारपीट भी की।
दरअसल सेक्टर-53 के गिझौड़ में रहने वाले एक सैलून संचालक की पत्नी ने थाना सेक्टर 24 पुलिस से शिकायत की है। जिसमें उसने बताया है कि पति सैलून चलाता है जिसमें चार-पांच कर्मचारी काम करते हैं। सैलून के पास ही उनका घर है। दोनों की पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है।
ये भी पढ़ें : VIDEO: Azam Khan के करीबी पर केस दर्ज, पत्नी बोलीं- बेटे और पति से बदमाशों जैसा सलूक क्यों

महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका पति काफी परेशान कर रहा था और मायके चले जाने का दबाव बना रहा था। इसी के कुछ दिन बाद एक दिन वह अपने घर पर सो रही थी, तभी एक कर्मचारी आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने खुद को बचाने की कोशिश की तो कर्मचारी ने मारपीट भी की और तभी उससे 50 हजार रुपये में महिला के सौदे की बात खोल दी। हालाकि उसके शोर मचाने पर कर्मचारी वहां से चला गया।
ये भी पढ़ें : एक्शन में यूपी पुलिस, डबल मर्डर के आरोपी और 50 हजार के इनामी को पुलिस ने उसके घर से किया गिरफ्तार

लेकिन महिला को तब हैरानी हुई जब उसने कर्मचारी की शिकायत पति से की तो उसने कोई कार्रवाई करने के बजाय कर्मचारी की तरफदारी शुरू कर दी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने मायके वालों को सूचना दी। शुक्रवार को मायके वाले नोएडा पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सैलून संचालक को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही एसएचओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सैलून संचालक को हिरासत में ले लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो