नोएडा। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्राधिकरण भाप (पानी और सेनेटाइजर) स्प्रे की मदद से सैनिटाइजेशन का काम करेगा। सीएसआर के तहत इंडसइंड बैंक ने विदेश से आयतित कोरियन कंपनी द्वारा निर्मित तीन मशीन प्राधिकरण को उपलब्ध कराई है। इन मशीनों के जरिए केमिकल के साथ स्टीम स्प्रे से बहुत कम समय में प्राधिकरण कार्यालय को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा सकेगा। इन मशीन से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर-6, इंदिरा गांधी कलाकेंद्र के अलावा प्राधिकरण के अन्य कार्यालय सेक्टर-5, 19, 20, 37 एवं 39 में को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा बैंक की ओर से प्राधिकरण के दो टैंकरों में आधुनिक स्प्रे मशीन सिस्टम स्प्रे गन्स लगवाकर सेनेटाइजेशन के कार्य में सहयोग किया।