बताया जा रहा है कि संगीत साेम के भाई से मारपीट का यह मामला अब लखनऊ तक पहुंच गया है। विधायक संगीत सोम ने इस मामले से भाजपा आलाकमान को भी अवगत कराया है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि बाकी आरोपी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। विधायक के भाई सागर सोम का कहना है कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, सीओ ने कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इसके बाद जल्द ही दो सिपाहियों पर गाज गिर सकती है।