नोएडा। सट्टा मटका एक प्रकार का खेल है, जिसमें नंबरों के आधार पर पैसा लगाया जाता है। जिसकी शुरुआत बहुत पहले अमरीका के न्यूयॉर्क शहर से हुई थी। भारत में इसकी शुरुआत मुंबई से हुई। अब यह पूरे देश में फैल चुका है। 1960 में इसके नियमों में बदलाव हुआ है। सट्टा मटका भी एक प्रकार का जुआ है। इसको खेलना गैरकानूनी। यह एक प्रकार का क्राइम है। आज के समय में खेलों को लेकर सट्टा लगाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। खासकर युवाओं में पैसा कमाने के उद्देश्य से इसकी ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। अब तक कई क्रिकेटरों पर भी सट्टे को लेकर फिक्सिंग के आरोप लग चुके हैं।