28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में रहेंगी शिल्‍पा शेट्टी, घर की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, अजय जडेजा, मीका सिंह, तापसी पन्‍नू और महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब शिल्‍पा शेट्टीे ने भी नोएडा में बुक कराया है फ्लैट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Sep 2018, 3:51 PM IST

Shilpa Shetty

यूपी के इस जिले में रहेंगी शिल्‍पा शेट्टी, बुक कराया घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

नोएडा। यूपी का शोविंडाे कहा जाने वाला नोएडा सेलेब्रिटीज को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फिर चाहे वे फिल्‍मी सितारे हों या क्रिकेट के धुरंधर। सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, अजय जडेजा, मीका सिंह, तापसी पन्‍नू और महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टीे ने भी नोएडा में एक फ्लैट बुक करा लिया है।

यह भी पढ़ें:Bollywood Actor अजय देवगन ने उत्‍तर प्रदेश में शुरू किया यह बिजनेस, इन जिलों में खुल रहा है NY Cinema

नोएडा में बन रही उत्‍तर भारत की सबसे ऊंची इमारत

दरअसल, नोएडा में उत्‍तर भारत की सबसे बड़ी बिल्डिंग बनाने का दावा किया जा रहा है। इसमें कई लोगों ने अपने फ्लैट भी बुक करा लिए हैं। बताया जा रहा है क‍ि 80 मंजिला इस बिल्डिंग की छत पर हैलीपैड और स्‍वीमिंग पूल तक होगा। इसके बनने के बाद शिल्‍पा शेट्टी उत्तर भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग में शिफ्ट हो सकती हैं। बिल्डिंग में शाॅपिंग काॅम्लेक्स से लेकर आॅफिस स्पेस तक मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Special- उत्‍तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा नए साल का तोहफा, दिसंबर से पहले इन जिलों में शुरू हो जाएंगे एयरपोर्ट- देखें वीडियो

छत पर होगा हेलीपैड

सुपरटेक के सीएमडी के अनुसार, उनका सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सेक्टर-94 में चल रहा है। इसमें सुपरनोवा प्रोजेक्ट मिक्स लैंड प्रॉपर्टी है। इसमें मॉल, होटल, आवासीय और अन्य इमारतें भी शामिल हैं। उन्‍होंने दावा किया कि ऊंचाई के हिसाब से यह उत्‍तर भारत की सबसे ऊंची इमारत होगी। यह 80 मंजिल की होगी और इसकी छत पर हेलीपैड आैर स्वीमिंग पूल भी होंगे।

यह भी पढ़ें: अगर आप के साथ भी हुआ है एटीएम फ्राॅड तो एेसे मिनटों में कर सकते हैं शिकायत

दो करोड़ से लेकर 30 करोड़ तक है कीमत

उनका यह भी कहना है क‍ि शिल्‍पा शेट्टी अौर उनके पति राज कुंद्रा ने इस प्रोजेक्‍ट में घर बुक कराया है। उन्होंने यह घर 80 मंजिला स्पायरा प्राेजेक्ट में बुक कराया है। दावा किया कि यह उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत होगी। यहां के फ्लैट दो और तीन बेड रूम के अलावा पांच हजार से 20 हजार वर्ग फीट तक के हैं। इसकी कीमत दो करोड़ से लेकर 30 करोड़ रुपये तक है। दिल्ली-एनसीआर में इतनी कीमत का फ्लैट नहीं है।

यह भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन ने गाजियाबाद की इस महिला को दिए साढ़े तीन लाख रुपये

बुर्ज खलीफा में भी लिया है घर

आपको बता दें क‍ि शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा का दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग में भी एक घर है। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को शादी की सालगिरह पर दुबई के बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। उसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा दोनों का मुंबई में किनारा नाम का भी एक बंगला है। इंग्लैंड में भी दोनों का सात कमरों का एक आलीशान बंगला है।