10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल ने इस शख्स से की मुलाकात, भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किलें

समाजवादी सर्कुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 11 Oct 2018, 9:24 AM IST

SHIVPAL

शिवपाल ने इस शख्स से की मुलाकात, भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किलें

नोएडा. पुलिस की गोली के शिकार हुए घायल जितेन्द्र यादव का हाल जानने के लिए समाजवादी सर्कुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव उनके आवास पर पहुँचे। उन्होंने जितेंद्र यादव व उनके परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही इस मामले में सरकार द्वारा उच्चस्तरीय जाँच कराने का आश्वासन दिया। उनके परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक लाख रुपये की धनराशि भी दी।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने शस्त्र लाईसेंस बनवाने की दी छूट, इनको मिलेगी वरीयता

सेक्टर 122 स्थित पर्थला गांव के रहने वाले जितेंद्र यादव को 3 फरवरी 2018 को नोएडा पुलिस ने मामूली विवाद के चलते फर्जी एनकाउंटर कर गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसमें जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तभी से जिंदगी और मौत के बीच में जुझ रहे है। जिनका हाल जानने के लिए समाजवादी सर्कुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव उनके आवास पर पहुंचे। साथ ही उच्चस्तरीय जांच की मांग की व उनके आर्थिक मदद के लिए एक लाख रुपये की धनराशि भी दी।

यह दिया आश्वासन

वही उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार उच्चस्तरीय जांच कराए ओर जितेंद्र मामले में सरकार ने जो पक्षपात किया हैं और सरकार व प्रशासन ने कोई मदद नही की है, यह बहुत ही गंभीर बिषय हैं। जिसपर सरकार को विचार करना चाहिए और हर संभव मदद कर दोषी लोगों के विरुद्ध कारवाही करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने एक लाख रुपये की धनराशि देकर आर्थिक मदद भी की।

यह था मामला

वहीं पुलिस की गोली से घायल हुए जितेंद्र यादव ने बताया कि बीते 3 फरवरी को गाज़ियाबाद से फंक्शन से लौट रहे थे। तभी रास्ते में चैकिंग के दौरान कुछ पुलिसकर्मी बोले कि आपको नहीं पता कि योगी के आदेश हैं कि 9 बजे के बाद कोई भी चार लोग इक्टठा होकर घूम नहीं सकते। आरोप है कि बाद में शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मार दी। गोली रीड की हड्डी और गर्दन के बीच में लगी थी। आज तक पीड़ित जिदंगी और मौत के बीच जुझ रहे है। पीड़ित परिजनों की माने तो अभी तक भी सरकार व प्रशासन ने कोई मदद नहीं की।

यह भी पढ़ें: कब्र से निकला मुर्दा, खोलेगा अपनी मौत का राज, देंखे वीडियो