एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जे-जे कालौनी में हुई चोरी को लेकर पुलिस इस गिरोह की तलाश में थी। पकड़े गए दाेनाें आऱाेपी चाेराें के पास से 9 जोड़ी पायल सफेद धातु, 4 बिछुए सफेद धातु, एक अदद प्लेट सफेद धातु ,10 सिक्के सफेद धातु , एक जोडी कान के कुंडल पीली धातु, एक गले की चैन पीली धातु, दो अँगूठी पीली धातु सहित 20 हजार रुपये नगदी बरामद की है। फरार दिलशाद की पुलिस द्वारा तलाशी की जा रही है। इन दोनों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्यवाही पुलिस कर रही है।