जानकारी के अनुसार, नोएडा के छिजारसी गांव निवासी रामविलास का छठी क्लास में पढ़ने वाला बेटा घर से नाराज होकर निकल गया। उसने अपने घर से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। 50 हजार रुपये के बारे में उसके पिता को मालूम हुआ तो उन्होंने बेटे को डांट दिया। नाराज छात्र चुपचाप स्कूल चला गया। उसके बाद में वह घर नहीं लौटा। स्कूल की छूट्टी होने के घंटो बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों परेशान हो गए। उन्होंने इधर-उधर छात्र की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।