बरसात के मौसम में अक्सर इस तरह के कीड़े निकलना आम बात है। आपको बता दें कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय 511 एकड़ में बना हुआ है। इसकी नींव बसपा सुप्रीमो मायावती की सरकार में रखी गई थी। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। यह 2002 में बनकर तैयार हुआ था। लेकिन बीच में सपा की सरकार आने के बाद से इसकी अनदेखी की गई थी, जिससे इसमें पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी। इसी के साथ-साथ वर्ष 2014 में यहां अक्षय कुमार की फ़िल्म बेबी के कई सीन यहां शूट किए गए। 2007 में पुन: बसपा की सरकार आने के बाद यहां 2008 में विधिवत तरीके से स्टाफ की नियुक्ति कर पढ़ाई शुरू करा दी गई।