17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में उतरे आजम खां, पीएम मोदी को दिखाया आईना

बकरीद पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने बोला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Aug 22, 2018

Noida

VIDEO: नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में उतरे आजम खां, पीएम मोदी को दिखाया आईना

नोएडा. बकरीद पर नमाज अदा कर देश में शांति और अमन की दुआ मांगी गई। इस माैके पर रामपुर में भी हर्षोल्लास के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। यहां सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने नमाज अदा कर लोगों को ईद की बधाई दी। इस मौके पर आजम खां ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बिना किसी सुरक्षा के पाकिस्तान जा सकते हैं तो सिद्धू तो वीजा पर गए थे। उन्हें सरकार ने जाने की इजाजत दी थी न कि वह अपनी मर्जी से गए थे। उनके खिलाफ जो भी हो रहा वह गलत हो रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए।

गोवंशों की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाने से तमतमाए आजम खां, बकरीद पर सीएम योगी के लिए कह दी ऐसी बात

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां सो नदियों में विसर्जित करने के मामले पर उन्होंने कहा कि चुनाव करीब हैं। इसलिए ऐसा किया जा रहा है। इस बार 2019 का चुनाव फासिस्ट ताकतों के साथ होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष महागठबंधन के नाम से चुनाव लड़ेगा। किसी के नाम से चुनाव नहीं लड़ा जाएगा।

अंतिम संस्कार के लिए रखी हुई थी महिला की लाश, कपड़ा हटा तो कांप गई लोगों की रूह

बता दें कि रामपुर में इस बार आजम खां शहर के प्रमुख बाजार की सड़क पर हजारों लोगों के साथ बकरीद की नमाज अदा की। इस दौरान उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे। नमाज अदा करने के बाद आजम ने समाज के लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। आजम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बकरीद पर गोवंशों की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाने पर कहा कि इस तरह के आदेश नहीं देने चाहिएं जिससे देश का माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि दुनिया में बीफ निर्यात के मामले भारत नंबर एक पर है। यहां से बीफ का निर्यात करीब ढाई गुना बढ़ा है, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं देती है।

ईद पर सपा नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, देखें वीडियो-