1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा चेयरमैन द्वारा विकास कार्यों में भेदभाव करने पर सपा सभासद ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विकास कार्यों में भेदभाव से नाराज विपक्षी सभासदों ने भाजपा चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, दी आत्मदाह की धमकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Sep 2018, 4:31 PM IST

गाजियाबाद। नगर पालिका परिषद मोदीनगर में सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया है। सभासदों का कहना है कि अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी वार्डों में विकास कार्य में अन्य दलों के सभासदों के साथ भेदभाव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में पौधारोपण के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला, सीएम योगी के पास पहुंची शिकायत

इसके विरोध में विपक्षी दलों के सभासदों ने मोर्चाबंदी कर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं। इसी मोर्चे से जुड़े सपा सभासद ने डीएम को पत्र लिखकर इस्तीफा देने व आत्मदाह करने तक की चेतावनी दी है। सपा सभासद बबलू कौशिक के नेतृत्व में बैठक कर करीब दर्जनभर सभासदों ने मंडी भगवान गंज कट पर बड़े वाहनों की रोकथाम के लिए लगे बैरियर को लगाने की प्रक्रिया में एसडीएम पवन अग्रवाल के आदेशों का उल्लंघन होने पर नाराजगी जाहिर की।

यह भी पढ़ें-SC-ST के विरोध में सवर्णों के भारत बंद पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने के लिए मायावती ने दिया ये बयान

सभासदों का आरोप है कि इस मामले में अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने जांच सौंपकर पल्ला झाड़ लिया है। इसके अलावा सभासद बलराज सिंह की तीन माह से लंबित शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मलिन बस्तियों में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। पालिका अध्यक्ष के चहेते सभासदों के वार्डों में पालिका के निर्माण विभाग की ओर से गुपचुप तरीके से विकास कार्य कराए जाने का आरोप है।

यह भी देखें-मुन्ना बजरंगी केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दर्ज कराए बयान

इन सभासदों ने जिलाधिकारी से स्थापना निधि व चौदह वित्तीय निधि के कार्यों की जांच की मांग उठाई है। इसी गुट के सभासद व सपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य दुष्यंत यादव ने चेतावनी दी है कि यदि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं कराए गए तो वह जिलाधिकारी को सभासद पद से इस्तीफा सौंप देंगे और आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।