3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surya Grahan 2018 : महाशिवरात्रि के बाद इस दिन पड़ेगा सूर्य ग्रहण, इनकी खुलेगी किस्‍मत

Surya Grahan 2018 : साल का पहला सूर्यग्रहण 16 फरवरी को पड़ेगा, 13 और 14 फरवरी को है महाशिवरात्रि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Feb 2018, 1:21 PM IST

surya grahan

सूर्य ग्रहण

नोएडा। इस साल का पहला सूर्यग्रहण 16 फरवरी को पड़ेगा। यह महाशिवरात्रि के दो दिन बाद होगा। इतना ही नहीं दो हफ्ते के अंतराल में यह दूसरा ग्रहण होगा। गोविंदपुरम में रहने वाले ज्‍योतिषाचार्य शिवा गौड़ का कहना है कि 31 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ा था, जो काफी दुर्लभ था। उन्‍होंने कहा कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 12 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखेगा पर इसका कुछ असर राशियों पर भी पड़ेगा। आपको बता दें क‍ि महाशिवरात्रि 13 और 14 फरवरी को दो दिन होगी।

13 फरवरी की रात से शुरू हो जाएगी महाशिवरात्रि, इन राशि वालों को होगा फायदा

इनके लिए रहेगा अच्‍छा

मेष: इन राशि वालों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। उनकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी।

वृष: इनका नौकरी में सम्मान बना रहेगा। बिजनेस में भी विस्तार होगा। सूर्य ग्रहण के बाद इन्‍हें धन कमाने के कई मौके मिलेंगे।

कर्क: इस राशि वालों के लिए ग्रहण फायदा लेकर आएगा। करियर में उनका प्रमोशन भी हो सकता है। इतना ही नहीं बिजनेस में इन्‍हें फायदा मिलेगा।

कन्या: इस राशि वाले लोगों के लिए आने वाला समय अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार संभव है। अगर कहीं इनका धन अटका हुआ है तो वह भी वापस आ सकता है। बिजनेस में भी उन्‍हें फायदा हो सकता है। ये विदेश की भी यात्रा कर सकते हैं।

Mahashivratri Special- इस मंदिर में भक्‍त थकान उतरवाने के लिए लगवाते हैं सोटा

वृश्चिक: इनको कानूनी परेशानी से राहत मिलेगी और व्यवसाय में सुधार आएगा।

मकर: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नया पदभार मिल सकता है। जमीन के मामले में भी लाभ होगा।

कुंभ: इनको व्यवसाय में धन लाभ होगा। हालांकि, भोग विलास के साधनों पर इनका ज्‍यादा धन व्यय हो सकता है।

मीन: इन्‍हें नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में भी लाभ होने के चांस हैं।

गजब- उत्‍तर प्रदेश के इस गांव में नशा और मांसाहार तो दूर लोग प्‍याज व लहसुन तक नहीं खाते- देखें वीडियो

इनको पहुंच सकता है नुकसान

सिंह: ये अपने व्यय पर कंट्रोल रखें। इनको बिजनेस में भी कम फायदा होगा। स्वास्थ्य भी गड़बड़ रहने की संभावना है। इस राशि के लोग कानूनी विवाद में भी उलझ सकते हैं। ग्रहों के अनुसार, इनके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती है इसलिए इनको काफी सावधानी भी बरतनी पड़ेगी।

मिथुन: इनका भी स्‍वास्‍थ्‍य नरम रहेगा। इनको चाहिए कि ये पारिवारिक विवाद से बचें।

तुला: सूर्य ग्रहण के असर से इनका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इनको पैसों के मामले में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को काफी सोच-समझकर ही फैसले लेने होंगे।

धनु: इनको अजनबी से सावधान रहना पड़ेगा। ये अपने व्यावसायिक निर्णय भी सोच समझकर लें।

सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये काम

ये बरतें सावधानी

ग्रहण के दौरान घर के बड़े कई कामों को लिए मना करते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए तो खास निर्देश दिए जाते हैं। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, काटने और छीलने जैसे कार्यों से बचना चाहिए। इतना ही नहीं उन्‍हें घर से भी बाहर नहीं निकलना चाहिए।