
Teachers Day 2018: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर्स को दें ये गिफ्ट
नोएडा। अब बस दो दिन Teacher's Day में बचे हैं। 5 सितंबर यानी बुधवार को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। इस दिन छात्र-छात्राएं अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं। स्कूल-कॉलेजों व संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में इस दिन बच्चे Teachers को Gift भी देते हैं। इसके लिए बच्चों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वे बाजार जाकर अपने शिक्षकों के लिए तोहफे तलाश रहे हैं।
कोटेशन मग व टेडी बियर किए जा रहे पसंद
गाजियाबाद के राकेश मार्ग पर गुप्ता स्टेशनरी के मालिक का कहना है कि Teachers Day के लिए बहुत आइटम मार्केट में आए हुए हैं। इनमें कोटेशन मग से लेकर डायरी व Organiser तक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग Teddy Bear और Grretings भी पसंद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा उनकी दुकान पर कोटेशन लिखे मग और Teddy Bear पसंद कर रहे हैं। इन पर Best Teachers के लिए कोट्स लिखे हुए हैं। इसके साथ बेस्ट टीचर के लिए Teddy Bear भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। कोटेशन मग की कीमत 250 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है। इसके साथ ही बच्चे एक ग्रीटिंग कार्ड भी ले रहे हैं, जो उनकी भावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए काफी है।
हैंड बैग व वॉलेट भी है डिमांड
गाजियाबाद के सेंट मेरी स्कूल में पढ़ने वाले आदित्य और दिव्यांश की मम्मी दीपिका का कहना है कि दोनों बच्चे ने भी टीचर्स को गिफ्ट देने के लिए कहा था। आदित्य ने तो घर पर ही एक ग्रीटिंग कार्ड बनाया है जबकि दिव्यांश ने अपनी टीचर के लिए हैंड बैग पसंद किया है। इसके साथ ही उस दिन वह बुके भी खरीदेंगी। इसके अलावा वॉलेट भी लोग पसंद कर रहे हैं।
ऑनलाइन भी मिल रहे तोहफे
अगर हम बात ऑनलाइन शॉपिंग की करें तो पोर्टल्स पर इन पर कीचेन, कोटेशन मग, ग्रीटिंग कार्ड, लेडीज वॉलेट, कोटेशन बुक, परफ्यूम, कफलिंक्स, ऑर्गेनाइजर, वॉल हैंगिंग, नोटबुक, मोबाइल कवर, पेंसिल स्टैंड और रिसट वॉच आदि अाइटम उपलब्ध है। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है।
अन्य आइटम्स
इनके अलावा आप अपने शिक्षकों को बुके, उनकी पसंदीदा किताब, पेन या उनकी कोई फेवरेट चीज दे सकते हैं।
देखें वीडियो:मिलिए 400 बच्चों की मां अंजिना राजगोपाल से
Updated on:
4 Sep 2018, 4:52 PM IST
Published on:
3 Sep 2018, 3:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.