समर्थक संगठनों की हड़ताल का असर सुबह से दिखने लगा था। कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों और नामी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। वहीं, जहां कही भी ऑटो चलते दिख रहे थे । हड़ताली ऑटो वाले ऑटो में बैठे यात्रियो को जबरन उतार रहे थे। नोएडा के थाना 24 की पुलिस ने छह लोगों को शांतिभंग की धारा के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में शिव कुमार, ओमवीर, जय सिंह, पुष्पेंद्र, सनोज और सत्यवान शामिल हैं। वहीं, सैक्टर 49 थाने की पुलिस ने 6, थाना फेज 3 की पुलिस ने 3 और थाना फेज 2 की पुलिस ने 3 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस बारे में नोएडा ऑटो एसोसिएसन के अध्यक्ष ने भी अपनी सफाई दी।