नोएडा। अपनी शानो-शौकत और नशे की लत को पूरा करने के लिए कोई कितना गिर सकता है इसकी उदाहरण नोएडा शहर में देखने को मिला। जहां अपने शोक को पूरा करने के लिए दो युवकों ने जुर्म का सहारा लिया और जमकर लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार स्कूटी और एक बाइक बरामद की गई है। इसके अलावा उनके पास से चाकू, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। वहीं जांच में सामने आया कि इनके खिलाफ नोएडा के कई थानों में चैन स्नेचिंग और वाहन चोरी के कई मुकद्दमें भी दर्ज है और पहले भी ये आरोपी जेल की हवा खा चुके हैं।