1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम से कांपती है दुनिया, उस दाउद की कार जला दी थी इस बाबा ने

डॉन छोटा शकील के शूटर मनीष ने ली थी बाबा को मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 21 May 2018, 10:04 AM IST

dawood

जिस अंडवर्ल्ड डॉन के नाम से कांपती है दुनिया, उस दाउद की कार जला दी थी इस बाबा ने

शरद अस्थाना, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में रविवार रात को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक ऐसे गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सुनकर केवल मुंबई या भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मेंं लोगों के पसीने छूट जाते हैं। पुलिस की गोली से शूटर घायल भी हो गया। इसके बाद तो एक और बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि अंडरवर्ल्ड डॉन ने एक बाबा की सुपारी दी थी। वह भी पांच लाख रुपये में।

यह भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन ने इस प्रसिद्ध बाबा की दी सुपारी, गोली मारने से पहले ही शूटर हुआ यूपी पुलिस का शिकार

दाउद की राइट हैंड बताया जाता है छोटा शकील को

रविवार रात को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने डॉन छोटा शकील के शूटर मनीष को गिरफ्तार किया। उसने स्वामी चक्रपाणि काे मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी ली थी। छोटा शकील को अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद का राइट हैंड बताया जाता है। अब हम आपको बताते हैं कि किस वजह से स्वामी चक्रपाणि डॉन की आंखाें में खटक रहे हैं। दरअसल, बात दो साल पुरानी है। जिस अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद से पूरी दुनिया खौफ खाती है, स्वामी चक्रपाणि ने उसे खुली चुनौती दे दी थी।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक बदामश गिरफ्तार, जवान को भी लगी गोली

दिसंबर 2015 में हुई थी दाउद की कार की नीलामी

मुंबई में 9 दिसंबर को 32,000 रुपये में एक कार की नीलामी हुई थी। इसे स्वामी चक्रपाणि ने खरीदा था। इस कार हालत खराब थी और यह दाउद इब्राहिम की कार बताई गई थी। इसके बाद स्वामी चक्रपाणि और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने दिसंबर 2015 में इंदिरापुरम के कनावनी गांव में ग्रीन पार्क फार्म हाउस में हरे रंग की हुंडई एसेंट कार को दाउद के पोस्टर के साथ जला दिया था। उस दौरान चक्रपाणि ने कहा था कि वह कार को एंबुलेंस में बदलना चाहते थे, लेकिन अंडरवर्ल्ड से मिल रही धमकी के कारण उन्होंने कार को जला दिया।

यह भी पढ़ेंं: नील गाय का शिकार कर शिकारी कर रहे थे ये काम अचानक पहुंच गया ये दल उसके बाद क्या हुआ जानिए

अंडरवर्ल्ड से मिली थीं धमकियां

इस घटना के बाद स्वामी चक्रपाणि ने दावा किया कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन से जान से मारने की धमकी मिली हैं। चक्रपाणि ने कहा था कि उन्हें एक टेलीफोन कॉल और दो अज्ञात नंबरों से कुछ मोबाइल संदेश आए हैं। उन्हें कार की ही तरह जलाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा भी मिली थी।

यह भी पढ़ेंं: बेबस मां के सामने दम तोड़ रही मासूम,खबर पढ़ कर नहीं रोक पायेंगे अपने आंसू