नोएडा।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अश्लील फोटो के साथ फर्जी आर्इडी तैयार कर उससे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का मामला सामने आया है।फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर शख्स ने तुरंत ट्वीट कर इसकी जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद हड़कंप मच गया।मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर क्राइम सेल जांच में जुट गर्इ है। इतना ही नहीं पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एेसी हरकत करने वाले शख्स का पता लगाने में जुटी है।