
याेगी आदित्यनाथट
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जनवरी शुक्रवार यानी कल नोएडा आएंगे। वह यहां पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन का उद्घज्ञटन करेंगे। सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर एक्वा लाइन के उद्घाटन के दौरान वह करीब एक घंटे रुकेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है। सीएम की सुरक्षा के लिए डेड़ हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें पांच कंपनी पीएसी के साथ ही एक हजार पुलिसकर्मी आसपास के जनपदों से बुलाए जाएंगे। सुरक्षा में गौतमबुद्ध नगर जनपद से भी सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
सेक्टर-85 ए ब्लॉक में उतरेगा हेलीकॉप्टर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 25 जनवरी की सुबह 11.05 बजे सेक्टर-85 ए ब्लॉक में बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह एक निजी चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाएंगे। इसके बाद वह करीब साढ़े 12 बजे सेक्टर-137 स्थित मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वह एक्वा लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। वह यहां एक घंटे रुकेंगे। यहां से वह मेट्रो के द्वारा ग्रेटर नोएडा डिपो जाएंगे। वहां वह नोएडा प्राधिकरण की पांच परियोजनाओं को उद्घाटन करने के साथ ही तीन प्रॉजेक्टों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर में 03.25 मिनट पर मुख्यमंत्री इकोटेक-6 में बने हेलीपैड से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
सुबह से ही हो जाएगी तैनाती
एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए जनपद के पुलिसकर्मियों के अलावा पांच कंपनी पीएसी और 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी अन्य जनपदों से आएंगे। इनमें 5 एएसपी, 15 सीओ, तीन दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर और सैकड़ों सिपाही हैं। यातायात संभालने के लिए 50 से अधिक ट्रैफिकपुलिसकर्मी भी बुलाए गए हैं। 25 जनवरी की सुबह से ही इनकी तैनाती हो जाएगी।
Updated on:
24 Jan 2019, 11:16 AM IST
Published on:
24 Jan 2019, 11:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.