प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक टंडन ने बताया कि अब तक निवेश के लिए कुल 29 कंपनियों के एमओयू शामिल है। इसमे पेटीएम ने सबसे ज्यादा 3500 करोड़, टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज लिमिटेड ने 2300 करोड़ , ओएसई इंफ्रास्ट्रक्चर ने एक हजार करोड़ , एसएस टेक्नो पार्क लिमिटेड ने एक हजार करोड़ , धर्मपाल सत्पाल लिमिटेड ने 500 करोड़ , हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड ने 400 करोड़ , कैंट आरओ सिस्यम लिमिटेड ने 200 करोड़ , केके इंडस्ट्रीयज ने 152 करोड़ , आदित्य इंफ्राटेक लिमिटेड ने 140 करोड़ , गैलेक्सी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 100 करोड़ व यूफ्लेक्स लिमिटेड ने 90 करोड़ के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए है। ये सभी निवेशक लखनऊ में होने वाली इंवस्टर्स मीट में शामिल होंगे। इसके अलावा 5 हजार करोड़ रुपए के और निवेशकों के एमओयू हस्ताक्षर कराने का प्रयास चल रहा है।