1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतनी सी बात पर सब्जी विक्रेता ने शख्स की कर दी हत्या

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों से शव को रख कर घंटो लगाया जाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 11 May 2018, 2:17 PM IST

noida

नोएडा। नोएडा में एक दुकानदार से बहस करना एक शख्स को भारी पड़ गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि सब्जी विक्रेता और उसके साथियों ने राम किशोर गुप्ता नाम के शख्स के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव की हैं। जहां मारपीट में व्यक्ति की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज परिजनों ने मेन दादरी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।

यह भी पढ़ें : Exclusive: सहारनपुर को फिर जलने से बचाया इंस्पेक्टर के इस वीडियो ने, जानिए क्या है इसमें

प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि बरौला में मेन रोड जाम करने से बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। जिसे लेकर सब्जी विक्रेता और राम किशोर की लड़ाई हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कई सब्जी किक्रेता ने अपने साथियों के साथ जमकर मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: अब सामने आया खून का घोटाला, जानिए कितने में बेचा जा रहा आपका ब्लड

वहीं मृतक राम किशोर के भाई का आरोप है कि बरौला सब्जी मंडी में प्लेटफार्म को लेकर साल 2014 से ही विवाद चल रहा है। अदालत ने भी उनके पक्ष में फैसला दिया है, लेकिन पुलिस फिर भी उनकी मदद नहीं कर रही है। परिजनों का आरोप है कि राहुल नाम के शख्स ने राम किशोर की हत्या की है।

यह भी पढ़ें : योगी की यह मंत्री बोली- रजवाड़े देश की आजादी की राह में थे विलेन

हत्या को लेकर परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मेन दादरी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। विरोध कर रहे परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। वहीं यतायात प्रभावित होता देख पुलिस प्रशासन भी मौक पर पहुंच गई और उन्हें समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले ईमानदारी से काम करने पर इस आईपीएस को योगी के मंत्री ने दी धमकी