मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। यही नहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग India Meteorological Department, IMD के मुताबिक 20 से 21 जनवरी के दरम्यान एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिया होगा, जिसकी वजह से पश्चिमी हरियाणा क्षेत्र में इस दौरान बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो यह नया पश्चिमी विक्षोभ western disturbance हिमालय क्षेत्र (Western Himalayan region) और उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी रिजन में 20 से 21 जनवरी को बारिश या बर्फबारी हो सकती है। यही नहीं उत्तर भारत के कुछ इलाकों में कोहरा लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा सकता है।