अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन से बुक करें जनरल रेल टिकट, ऐसे करें बुकिंग
मुरादाबाद. अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप को भारतीय रेल का जनरल टिकट लेने के लिए भी भीड़-भाड़ और घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। यानी अब आप को घर बैठे ही रिजर्वेशन टिकट की तरह जनरल टिकट भी हासिल कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय रेलवे ने नया अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से अब आप घर बैठे जनरल रेल टिकट भी बुक करा सकते हैं। यानी अब आपको ट्रेन का जनरल टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। इस टिकट की खूबी ये है कि अगर ट्रेन में यात्रा के दौरान टीटी आपसे टिकट मांगे तो आप उसे मोबाइल में ही यह टिकट दिखा सकते हैं। यानी, आपको इसका प्रिंट आउट भी लेने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, इस ऐप के जरिए आप जनरल टिकट को कैंसल भी कर सकते हैं। वहीं, इस ऐप की मदद से आप प्लेटफॉर्म टिकट लेने के साथ ही सीजनल टिकटों का रिन्यूअल भी करा सकते हैं। यह जानकारी भारतीय रेल के मुरादाबादद मंडल के सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने दी।