16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

west up bulletin@8 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

खबरें जो कल पहुंचेंगी आप तक, उसे अभी पढ़ें आप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 Jul 2018, 8:41 PM IST

UP big news

west up bulletin@8 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

नोएडा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यूं तो शनिवार को कई खबरें आई। लेकिन इनमें सबसे बड़ी खबर आई बागपत से। यहां 50 दलित परिवारों ने ऊंची जाति के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इस्लाम धर्म अपनाने की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर बिजनौर से हैं। यहां एक युवती से लाठी-डंडे के दम पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद वीडियो वायरल करने का माला सामने आया है। वहीं, तीसरी बड़ी खबर भी बागपत से है। यहां का जिला जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। अब यहां एक बंदी को पुलिस वालों ने ही पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है।


ऊंची जाति की प्रताड़ना से परेशान होकर उठाने जा रहे ये कदम

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत में योगी सरकार में दलितों का है बुरा हाल। अपने बुरे हालात से परेशान होकर 50 से ज्यादा दलित परिवरों ने धर्म परिवर्तन और पलायन करने की चेतावनी दी है। ऊंची जाती के लोगों के उत्पीड़न से परेशान और पुलिस की लापरवाही के चलते दलितों ने धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। सैकड़ों दलितों ने गांव में पंचायत कर हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने की बात कही है। आरोप है कि गांव के ऊंची जाती के दबंग लोग उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराते हैं। दलित समाज के कई युवकों को दबंग ऊंची जाती के लोगों ने रेप और छेड़छाड़ जैसे फर्जी मुकदमे करवाकर जेल भिजवा दिया है। पुलिस पर भी दलितों ने आरोपियों का सहयोग करने का आरोप लगाया है। इन लोगों का आरोप है कि पुलिस पैसे लेकर ज्यादती करने वालों से साठगांठ करती है और दलितों को जेल में डाल देती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करेंः 50 दलित परिवरों ने किया इस्लाम धर्म अपनाने का ऐलान, प्रशासन में मचा हड़कंप


मारपीट कर प्रेमी युगल का जबरन अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल
बिजनौर. बढ़ापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर कोटरा इलाके से शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां नैतिकता के अलमबरदारों ने दो अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल को देखने के बाद आगबबूला हो गए। इसके बाद इन लोगों ने प्रेमी युगल को लाठी-डंडे के बल पर सुनसान जगह ले गए। इसके बाद डंडे के बल पर दोनों को शारीरिक संबंध बनाने के विए विवश किया। इस दौरान इन कायरों ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर इसके बाद शुरू हो गया ब्लैकमेलिंग का धंधा। जब युवती के परिजनों ने इन कायरों को कुछ देने इनकार कर दिया तो उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करेंःभीड़तंत्रः दो समुदायों के प्रेमी युगल के साथ नैतिकता के अलमबरदारों ने की शर्मसार करने वाली हरकत

पुलिस की थर्ड डिग्री से बिगड़ी बंदी की हालत

बागपत. जिला कारागार में कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एक बार फिर से कानून की धज्जियां उड़ी है। 12 दिन पहले इसी जेल में पूर्वांचल के डॉन मुंन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन, ऐसा लगता है कि भी पुलिस ने उस घटना से भी सबक नहीं लिया। यही वजह है कि जिला कारागार में शनिवार को एक बार फिर खैफनाक मंजर देखने को मिला। यहां एक कैदी को बेरेहमी से पीटा गया। जिससे उस कैदी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करेंः मुंन्ना बजरंगी की हत्या वाले बागपत जेल से फिर आई खौफनाक खबर