16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

west up bulletin@8 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

खबरें जो कल पहुंचेंगी आप तक, उसे अभी पढ़ें आप
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 Jul 2018, 8:30 PM IST

8 PM News Bulletin

District co-operative bank news

नोएडा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से रविवार को कई बड़ी खबरे सामने आई। इनमें सबसे बड़ी खबर गाजियाबाद में एक 5 मंजिला निर्माणाधीन भवन गिरने की रही। इस हादसे में 6-7 लोक मलबे में दबे होने की आसंका है। वहीं दूसरी बड़ी खबर बागपत से आई। यहां एक युवती को घर से अगवाकर चलती में 5 युवन बलात्कार के बाद उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। तीसरी बड़ी खबर मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच रिपोर्ट की रही। खबर है कि जांच अधिकारी ने कई अफसरों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।

एनडीआरएफ की टीम जुटीं राहत और बचाव में

गाजियाबाद. डासना इलाके के आकाश नगर (मिसलगढ़ी) में गिरी 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत के मामले में फिलहाल एनडीआरएफ की 4 टीमों के अलावा दमकल विभाग और कई सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग भी मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इस खोजी अभियान में 6 Dog भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने एक शव बरामद कर लिया है। इसके अलावा कुल 6 लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें तीन लोगों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए गाजियाबाद के सेक्टर 23 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें- गाजियाबाद में 5 मंजिला इमारत मलबे में हुई तब्दील, 6 लोग और एक शव निकाले गए


पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, रातभर थाने के बाहर भटकते रहे रेप पीड़ित के परिजन
बागपत. महिला सुरक्षा और क्राइम कंट्रोल के नाम पर सत्ता में आई योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। हालात ये है कि घर से लेकर स्कूल, कॉलेज और बाजार या सड़क कहीं भी महिलाएं और बच्चियां महफूज नहीं है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता है कि जब कहीं से किसी महिला के साथ बलात्कार या सामूहिक बलात्कार की खबरें नहीं आती हो। ऐसा लगता है कि मानो अपराधियों के मन से पुलिस-प्रशासन या फिर कानून का खौफ बिल्कुल ही खत्म हो चुका है। ताजा माला बागपत जिले का है। यहां एक युवती के साथ अपहरण कर चलती गाड़ी में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। जब इन वहशियों का मनभर गया तो इन दरिंदों ने वारदात के बाद देर रात युवती को बदहवास हालत में कलक्ट्रेट के बाहर हाई-वे किनारे फेंक गए। सड़क किनारे बदहवास हालत में पड़ी पीड़िता को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें-BIG BREAKING: चलती गाड़ी में 5 दरिंदों ने गैंगरेप के बाद युवती को सड़क पर फेंका


जांच रिपोर्ट तैयार कभी भी हो सकती है आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई

बागपत. जिला जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जेल अधिकारियों की भूमिका की जांच पूरी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इस जांच में रिपोर्ट में वहां के जेलर समेत चार लोगों को मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। इसके अलावा एक नम्बरदार को भी इसमें साठगांठ का आरोपी माना गया है। गौरतलब है कि आगरा के डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने इस सम्बन्ध में अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। सूत्र बताते हैं कि आगरा के डीआईजी जेल और इस मामले में जांच अधिकारी संजीव त्रिपाठी ने इन आरोपियों में दो जेल अफसरों के खिलाफ बर्खास्तगी की सिफारिश की है। गौरतलब है कि इस मामले में जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, हेड वार्डन अरजिन्दर सिंह, वार्डन माधव कुमार को पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें- मुन्ना बजरंगी हत्याकांडः जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, ये अफसर निकले मौत के जिम्मेदार