2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटियों को बर्थ-डे गिफ्ट देने के लिए मां ने बुक कराए थे फ्लैट पर बिल्डर ने कर दिया कुछ एेसा

बुजुर्ग ने 51 लाख रुपये देकर बुक कराया थे फ्लैट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Jun 2018, 9:41 AM IST

builder group

बेटियों को बर्थ-डे गिफ्ट देने के लिए बुक कराए थे फ्लैट पर बिल्डर ने कर दिया कुछ एेसा

नोएडा।नोएडा में बिल्डरो की धोखाधड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फ्लैट देने के नाम पर आये दिन ठगी के मामले सामने आ रहा है। लेकिन नोएडा पुलिस इन पर कार्रवार्इ के नाम आंख मूंदे पड़ी है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली में एमएसए बिल्डर (एमएसए डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड) के डायरेक्टर, उनकी पत्नी, बेटी व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा एक बुजुर्ग महिला ने दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें-ससुराल पहुंचे जीजा ने रात में पत्नी की बहन के संग कर लिया एेसा काम

बेटियों को गिफ्ट में देने के लिए बुक कराया था फ्लैट

पाटलीपुत्र कॉलोनी पटना निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत सिन्हा की पत्नी गीता सिन्हा ने अपनी दो बेटियों प्रिया सिन्हा व रितू श्रीवास्तव के लिए जेपी ग्रीन्स स्पोर्ट्स सिटी में एमएसए बिल्डर के एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में दो फ्लैट वर्ष 2015 में बुक कराए थे। इसके लिए उन्होंने 51 लाख रुपये दिए थे। फ्लैट का कब्जा मिलने के बाद शेष राशि देने की बात तय हुई थी। तय समय पर बिल्डर कंपनी ने कब्जा नहीं दिया और दूसरे प्रोजेक्ट में फ्लैट दिलाने का भरोसा देता रहा। बिल्डर ने अब तक न तो फ्लैट दिया न ही उन्हें पैसे वापस किया।इस पर गीता सिन्हा ने एमएसए डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर माधव शरण अग्रवाल, पत्नी अल्का अग्रवाल (डायरेक्टर), बेटी गरिमा अग्रवाल व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।वहीं बताया जा रहा है आरोपी बिल्डर के ऊपर अब से पहले भी कई मुकदमें दर्ज है। लेकिन नोएडा पुलिस ने इस बिल्डर पर कोई कड़ी कार्रवार्इ नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-बच्चों के झगड़े के बीच आए बड़े तो मच गया था कोहराम, पुलिस के हाथ लगी कामयाबी

लाखों रुपये देने पर भी नहीं दे सकी बेटी काे गिफ्ट

महिला ने बिल्डर पर आरोप लगाया कि उन्होंने यह फ्लैट अपनी बेटियों को बर्थ-डे पर देने के लिए बुक कराये थे। इसके लिए बुजुर्ग ने 51 लाख रुपये भी दिए थे।लेकिन तय समय के छह महीने बाद भी बिल्डर ने कब्जा नहीं दिया और न ही पैसे लौटाया।थक हारकर बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।