1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात के दो बजे आर्मी ऑफिसर कर रहा था ऐसा काम कि युवती ने रेल मंत्री को कर दिया ट्वीट

ट्रेन में महिला की सीट के पास ही थी आर्मी ऑफिसर की सीट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 May 2018, 2:23 PM IST

call

नोएडा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कानून तो बनाए गए हैं। फिर भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं जब बात भारतीय रेलवे की हो तो सरकार सुरक्षा के लाख दावे करती है। लेकिन आलम है यह कि रेल के अंदर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला दून एक्सप्रेस का है। जहां एक युवती ने आर्मी अधिकारी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार के आदेश को लेकर आमने-सामने आए एनकाउंटर मैन और डीएम

दरअसल, मामला शुक्रवार का है जहां दून एक्सप्रेस-वे के एसी वन कोच में अधिकारी ने युवती के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस घटना की शिकायत युवती ने ट्वीट कर रेल मंत्री से की। जिसके बाद हरकत में आई जीआरपी ने आरोपी आर्मी अधिकारी को मुरादाबाद स्टेशन पर ही हिरासत में ले लिया। वहीं जीआरपी ने पीड़िता से तहरीर के लिए ट्रेन में ही एक टीम भेज दी।

यह भी पढ़ें : मायावती के इस खास सिपाही ने जेल में बंद होने के बाद पहली बार अपने समर्थकों से कही इतनी बड़ी बातें...

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक पीड़िता हरिद्वार के झबुआ जाने के लिए दून एक्सप्रेस में एसी वन कोच में बैठी थी। युवती का सीट नंबर 13 था जबकि आरोपी आर्मी अधिकारी 16 नंबर सीट पर सवार था। पीड़िता के मुताबिक रात करीब 2 बजे जब ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर थी तो आरोपी ने उसे बदनीयती से पकड़ा। जिसका उसने विरोध किया तो वह धमकी देने लगा। जिसके बाद उसने तुरंत रेल मंत्री पियुष गोयल से ट्वीट कर की। जिसके बाद कंट्रोल रूम से मुरादाबाद जीआरपी की टीम कोच में पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : भाजपा को मात देने के लिए अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने बनाया ये मास्टर प्लान

युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत की

मुरादाबाद जीआरपी थाना प्रभारी पंकज पन्त का कहना है कि युवती द्वारा ट्रेन में छेड़छाड़ की शिकायत की गई थी। जिस पर संज्ञान लेकर जीआरपी ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ जारी है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर बनेंगे इतने रनवे

आर्मी अधिकारी खुद को बता रहा बेकसूर

आरोपी आर्मी अधिकारी खुद को बेकसूर बता रहा है और उसका कहना है कि धोखे से उसका हाथ टच हो गया था। जिसके बाद मैंने युवती को समझाने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।